अर्चित शर्मा
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। उसका शव ट्रैक्टर के पास मिला है। मृतक एस.आर ग्लास में काम करता था।
थाना सिरसागंज के गांव उजरई निवासी अमन पुत्र महावीर स.आर ग्लास में काम करता था। वह कांच का सामान लोड कर जा रहा था, तभी अज्ञात परिस्थितियों में हादसा हो गया। मौके पर उसका शव एक ट्रैक्टर के पास पड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के टीएसआई मुनेन्द्र कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और सराहनीय कार्य करते हुए घायल अवस्था में पड़े युवक को तुरंत सरकारी जिला अस्पताल भिजवाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


