23 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

बेटे की हत्या के मामले में पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार, विवेचना स्थानांतरण की मांग

Must read

 

देवेश कुशवाहा फिरोजाबाद

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां बेटे की हत्या से आहत एक मां ने अब पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता उर्मिला वर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमे की विवेचना किसी अन्य थाने में स्थानांतरित करने की मांग की है। दर्ज मामले में पीड़िता के पुत्र मंयक की हत्या का आरोप उसके ही पति राजेश कुमार और देवर विकास, सौरभ व पारस उर्फ चंचल पर लगाया गया है। पुलिस अब तक इस मामले में राजेश कुमार और सौरभ को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपी विकास और पारस अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि फरार आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार विवेचक से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनुरोध किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीडिता कहना है कि वर्तमान विवेचना से वह संतुष्ट नहीं हैं और निष्पक्ष जांच के लिए मामले को किसी अन्य थाने में स्थानांतरित किया जाना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article