23 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज विकास भवन सभागार, शाहजहांपुर में एक विचार गोष्ठी का किया आयोजन

Must read

उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज विकास भवन सभागार, शाहजहांपुर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला खेल कार्यालय, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग एवं मेरा युवा भारत शाहजहांपुर, जिला गंगा समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। गोष्ठी में बीते 9 वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई और सभी ने अपने विभाग में संचालित मुख्य योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
जिला क्रीड़ा अधिकारी एस. पी. बमनिया ने खेलों के क्षेत्र में उपलब्धियों एवं खिलाड़ियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत मयंक भदौरिया ने युवाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित कार्यक्रमों एवं पहलों पर प्रकाश डाला। जिला युवा कल्याण अधिकारी एन. के. सिंह ने विभागीय योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं ग्रामीण युवाओं के विकास में किए गए कार्यों को साझा किया। जिला गंगा समिति से डॉ विनय सक्सेना ने नदियों की स्वच्छता, जल संरक्षण, गंगा स्वच्छता पखवाड़ा पर प्रकाश डालते हुए प्रश्नोत्तरी करायी। सभी अधिकारियों ने पिछले 9 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, नवाचारों एवं जनहितकारी योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं को सरकारी योजनाओं से जुड़ने एवं समाज निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रदेश के विकास में सहयोग देने एवं “विकसित उत्तर प्रदेश” के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article