23 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

व्यापारियों ने वित्त मंत्री को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग

Must read

शाहजहांपुर। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात कर व्यापारियों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को विस्तार से रखते हुए त्वरित समाधान की मांग की। वित्त मंत्री ने समस्याओं पर विचार कर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, ऐसे में उन्हें भी सरकारी योजनाओं के तहत सामाजिक और स्वास्थ्य सुरक्षा मिलनी चाहिए।

उन्होंने जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए बीमा योजना लागू करने की मांग उठाई, जिससे व्यापारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने नगर निगमों द्वारा गृहकर में की जा रही वृद्धि पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गृहकर में बेतहाशा बढ़ोतरी से छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, इसे तर्कसंगत बनाते हुए अधिकतम 10 प्रतिशत तक सीमित किया जाना चाहिए।
ज्ञापन में प्रमुख मांगों के रूप में जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए सरकारी स्तर पर स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने, दुकानों में आग लगने की स्थिति में एक करोड़ रुपये तक का बीमा कवर देने, विभागीय बकाया या रिटर्न में विलंब पर लगने वाले 18 प्रतिशत ब्याज को घटाकर 9 प्रतिशत करने और विभिन्न विभागों के लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाकर आजीवन करने की मांग शामिल रही। इस अवसर पर जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, ज्ञानदेव गुप्ता, इकबाल खां, अखिल मिश्रा, विवेक सहगल, रेहान मिर्जा, मनोहर सिंह और आदित्य वर्मा समेत कई व्यापारी नेता मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article