फर्रुखाबाद।
तहसील अमृतपुर में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस के दौरान कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 21, पुलिस विभाग की 13, विद्युत विभाग की 5, विकास विभाग की 7, आपूर्ति विभाग की 2 तथा अन्य विभागों की 10 शिकायतें शामिल रहीं। प्रशासन की तत्परता के चलते इनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और जन शिकायतों को गंभीरता से सुना।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 58 शिकायतें दर्ज, 4 का मौके पर निस्तारण


