नॉएडा।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने आगामी 2027 चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नोएडा से सपा अपने चुनावी अभियान का बड़ा आगाज करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 29 मार्च को नोएडा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
बताया जा रहा है कि यह जनसभा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी यूपी के लिए चुनावी रणनीति का केंद्र होगी। इस रैली के जरिए करीब 142 विधानसभा सीटों को साधने की योजना बनाई गई है, जिससे पार्टी अपने जनाधार को मजबूत करने की कोशिश करेगी।
इस बड़ी रैली की तैयारियां पिछले कई महीनों से जारी हैं। नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय नेताओं को सक्रिय किया गया है।
रैली को सफल बनाने के लिए नोएडा के प्रभावशाली गुर्जर नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। यह कदम क्षेत्रीय सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाया जा सके।
इस जनसभा की तैयारियों का नेतृत्व वरिष्ठ नेता राजकुमार भाटी कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क और संगठन विस्तार में जुटे हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस रैली को सपा के 2027 विधानसभा चुनाव अभियान का आधिकारिक शुभारंभ माना जा रहा है। ऐसे में पार्टी इस कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जनसभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा की स्थिति को मजबूत करने का अहम प्रयास साबित हो सकती है, जिस पर सभी दलों की नजर बनी हुई हैं।
सपा का बड़ा चुनावी आगाज, 29 मार्च को अखिलेश यादव की विशाल जनसभा


