फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थानों की पुलिस ने आधा दर्जन अपराधियों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से असलाह, अवैध शराब बरामद हुई है।
थाना प्रभारी लाइनपार रमित कुमार आर्य ने महिला संबंधी अपराध में वांचित चले रहे अभियुक्त अजय कुमार उर्फ नरेंद्र पुत्र राम सिंह निवासी लोहा बादशहपुर थाना बागवाला जिला एटा को ग्राम बुराबली बस स्टेंड थाना रेहरा जनपद अमरोहा से गिरफ्तार किया है। थाना फरिहा पुलिस ने पानी की मोटर चोरी करने वाले दो अभियुक्त कालीचरन पुत्र रामदयाल, अजय पुत्र लायक सिंह निवासीगण गडोरा थाना फरिहा को पकड़ा है।
थाना नसीरपुर पुलिस ने पॉक्सों एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त कृष्ण पुत्र माता प्रसाद निवासी फतेहपुर करखॉ थाना नसीरपुर व एक बाल अपराधी को गिरफ्तार किया है। थाना नारखी पुलिस ने अमर सिंह पुत्र हरदयाल सिंह निवासी दौलतपुर थाना नारखी 22 पउआ देशी शराब सहित पकड़ा है।


