19 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन भागीदारी भी जरूरी-सीडीओ

Must read

फिरोजाबाद। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने, ब्लैक स्पॉट की सुदृढ़ीकरण और यातायात नियमों के उल्लंघन पर की जा रही, प्रवर्तन की कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्यवाही का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जन भागीदारी का विषय है, आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रवर्तन की कार्यवाही तेज हुई है, लेकिन हमारा लक्ष्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि बहुमूूल्य जीवन मानव जीवन को बचाना है, एनएचएआई यह सुनिश्चित करें कि हाईवे पर जहां भी अवैध कट है, उन्हें तुरंत बंद किए जाएं।

साथ ही एक्सप्रेसवे पर प्रत्येक 10 किलोमीटर पर एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि गोल्डन हॉवर्स में घायल को उपचार मिल सके। परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में अब तक 19347 चालान किए गए हैं, जो 27.48 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वहीं तेज रफ्तार वाहनों के विरुद्ध 62.50 प्रतिशत बढोत्तरी दर्ज की गई। जबकि फिरोजाबाद में स्थापित स्मार्ट सिटी कैमरों के माध्यम से 1 से 15 मार्च के बीच 43500 इमेज प्राप्त की गई, जिसके आधार पर 8950 ई-चालान किए गए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article