अर्चित शर्मा
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष“ पूणे होने के अवसर पर विगत नौ अभूतपूर्व उपलब्धियों के सम्बन्ध में विकास भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जनसामान्य को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
आम जनसामान्य विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, आवासीय वृद्धाश्रम, सामान्य वर्ग/अनुसूचित जाति शादी योजना, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभयोजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमगंला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग शादी अनुदान, दिव्यांग दुकान निर्माण, ओ-लेवल कम्प्यूटर कोर्स, पिछडा वर्ग शादी अनुदान, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि कल्याण सैक्टर द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाऐं पूर्णतः आनलाइन है। पात्र आवेदक द्वारा किसी भी जन-सुविधा केन्द्र के माध्यम से सम्बन्धित योजना में आवेदन कर सकते है। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर सम्बन्धित अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कृष्णमोहन सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी मिथलेश कुमार के साथ विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहें।


