-हत्या में प्रयुक्त बाक, मूशल बरामद
अर्चित शर्मा
फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में पुलिस ने दो दिन पूर्व हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त बाक, मूशल बरामद हुआ है।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना टूंडला के जरौली कट पर चाय समौसा की दुकान करने वाले तेजपाल सिंह निवासी उलाऊ थाना टूंडला के सिर में ठोस वस्तु प्रहार से हत्या हुई थी। हत्याकांड के अनावरण के लिए सीओ टूंडला विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व थाना टूंडला प्रभारी अनिल कुमार, सर्विलांस टीम सहित चार टीमों का गठन किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या करने वाले आरोपी मुकेश पुत्र मुकुट सिंह निवासी जलोपुरा थाना टूंडला को राजा का ताल से नागऊ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशान देही पर स्टील बाक, लोहे का मूशल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त मुकेश ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि मेरे गांव की एक महिला से अवैध संबंध थे। मृतक तेजपाल के घर आना जाना था और मृतक ने महिला से अवैध संबंध स्थापित कर लिये थे। इसी को लेकर तेजपाल की सोते समय हत्या कर दी।


