34 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

शिलापट विवाद बना सियासी संग्राम, पूर्व विधायक पर केस दर्ज

Must read

धमकी के आरोप में विनय शंकर तिवारी पर कार्रवाई, रिकॉर्डिंग भी सौंपी गई
गोरखपुर।जिले के बड़हलगंज क्षेत्र में शिलापट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी संग्राम में बदल गया है। इस मामले में पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, बड़हलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के सोती चौराहे पर शिलापट को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान पूर्व विधायक पर धमकी देने का आरोप लगाया गया। शिकायत के आधार पर बड़हलगंज कोतवाली में उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि मामले से जुड़ी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी गई है, जिसमें कथित तौर पर धमकी देने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समर्थकों और विरोधियों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है, जिससे तनाव की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article