25.2 C
Lucknow
Monday, March 16, 2026

एसजीपीजीआई में एसआर-जेआर समेत विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुरू, 12 अप्रैल को होगी प्रवेश परीक्षा

Must read

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्थान की ओर से जारी सूचना के अनुसार इन पदों के लिए प्रवेश परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। सभी पदों और सीटों का विस्तृत विवरण संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।

संस्थान के रजिस्ट्रार कर्नल वरुण बाजपेयी की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि यह परीक्षा कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक और शोध पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें पोस्ट डॉक्टोरल सर्टिफिकेट कोर्स (पीडीसीसी) और पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप (पीडीएएफ) के साथ ही सीनियर रेजिडेंट हॉस्पिटल सर्विस तथा जूनियर रिसर्च फेलो (नॉन एकेडमिक) के पद शामिल हैं।

इसके अलावा स्टैटिस्टिकल फेलो, मेडिकल फिजिक्स रेजिडेंट और सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के पदों के लिए भी प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

संस्थान प्रशासन ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन से जुड़ी जानकारी और अन्य अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article