26.8 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा का पहला बयान- ‘हर मौत का लेंगे बदला’, होर्मुज की खाड़ी को बंद रखने की दी धमकी

Must read

तेहरान: ईरान (Iran) के सुप्रीम लीडर (Supreme Leader) मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने सत्ता संभालने के बाद पहली बार बयान जारी किया है। उनके इस बयान को सरकारी टेलीविजन पर पढ़ा गया। इसमें उन्होंने होर्मुज की खाड़ी को बंद रखने की की धमकी दी है। इसके अलावा अमेरिका और इजरायल से अपने शहीदों का बदला लेने की कसम भी खाई है। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध अब एक निर्णायक और विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ईरान अपने शहीदों, खासकर युद्ध में मारे गए बच्चों का बदला जरूर लेगा और क्षेत्र में अपने दुश्मनों के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाता रहेगा।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद अपने पहले संबोधन में अमेरिका और इजरायल को कड़ा संदेश दिया है। ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के नाम से गुरुवार को देश के नाम संदेश जारी किया। उनके इस संदेश को ईरान के सरकारी टेलीविजन पर एक टीवी प्रजेंटर ने पढ़ा। इसके साथ ही मोजतबा खामेनेई की एक तस्वीर भी दिखाई गई।

हालांकि इस दौरान खामेनेई कैमरे पर नहीं दिखे. इजरायली इंटेलिजेंस ने हाल ही में दावा किया था कि युद्ध की शुरुआती गोलाबारी में वह शायद घायल हो गए थे। सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अपने संदेश की शुरुआत अल्लाह के नाम से करते हुए कहा कि ईरान न्याय और शांति की राह पर चलता रहेगा, लेकिन अपने दुश्मनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद रखा जाना चाहिए. यह वही समुद्री मार्ग है जहां से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल की आपूर्ति गुजरती है, इसलिए इस बयान को वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अपने पड़ोसी देशों (खाड़ी देशों) के साथ दोस्ताना संबंधों में विश्वास करता है, लेकिन जो सैन्य ठिकाने (खाड़ी देशों में अमेरिकी बेस) ईरान के खिलाफ इस्तेमाल हो रहे हैं, उन्हें निशाना बनाना जारी रहेगा।

उन्होंने आगे कहा, “हमारा दिल से शुक्रिया हमारे बहादुर लड़ाकों को जाता है, जिन्होंने ऐसे समय में, जब हमारे देश और प्यारी मातृभूमि पर घमंडी फ्रंट के नेताओं ने गलत हमला किया है, अपने ज़ोरदार हमलों से दुश्मन का रास्ता रोका है और हमारे प्यारे देश पर हावी होने या शायद उसे बांटने की उनकी गलतफहमी को दूर किया है।” खामेनेई ने अमेरिकी इजरायली बमबारी से कराह रही अवाम से कहा कि ईरान दुश्मन के एसेट्स को भी उसी हद तक नष्ट करेगा।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article