जलालाबाद में हुआ भव्य आयोजन आंगनवाड़ी-विद्यालय समन्वय से बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर
ब्लॉक संसाधन केंद्र जलालाबाद में खंड शिक्षा अधिकारी शाहीन अंसारी के निर्देशन में“हमारे आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही शिक्षा से जोड़ना तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री, तहसीलदार जलालाबाद अनुराग दुबे, सहायक विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ उरूज़ फातिमा खान तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी व आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शीलू यादव एवं निधि सिंह आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती जी के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पार्पण तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ शुरू हुआ जिसने पूरे वातावरण को शिक्षा और संस्कार की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पाँच सर्वश्रेष्ठ आंगनवाड़ी केंद्रों तथा पाँच महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक न्याय पंचायत से दो निपुण बालकों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे निपुण भारत मिशन जैसे कार्यक्रम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और समाज के सहयोग से ही शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
तहसीलदार अनुराग दुबे ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देना बेहद आवश्यक है, क्योंकि यही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव होती है। समाज और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शाहीन अंसारी ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनके सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव होती है। उन्होंने बताया कि हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के माध्यम से आंगनवाड़ी और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है सहायक विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा और पोषण उपलब्ध कराना है।
मुख्य वक्ता विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा कि आंगनवाड़ी और विद्यालय के समन्वय से बच्चों के विकास को नई दिशा मिल रही है डॉ उरूज़ फातिमा खान ने शिक्षा के साथ स्वास्थ्य पर जोर दिया एआरपी अरविंद कुमार ने कहा कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्रत्येक बच्चे को बुनियादी साक्षरता और गणना कौशल प्रदान करना हमारा लक्ष्य है और इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों व अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूर्व एआरपी मदन गोपाल कटियार ने कहा कि प्रारंभिक स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन मिलना बहुत जरूरी है।
आंगनवाड़ी और विद्यालय के समन्वित प्रयासों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सकती है।
एआरपी नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आंगनवाड़ी और विद्यालय के संयुक्त प्रयासों से बच्चों की सीखने की क्षमता और भी बेहतर होती है तथा इस प्रकार के आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शीलू यादव ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं, जहाँ बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ा जाता है।
वहीं आंगनवाड़ी सुपरवाइजर निशा देवी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से अभिभावकों में बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इसी के साथ शिक्षिका सीता त्रिवेदी शिक्षक राजेश शर्मा विश्वदीप द्विवेदी आंगनवाड़ी कार्यकत्री गीता आदि ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वनाथ प्रताप सिंह राहुल कुमार सिंह प्रमोद कुमार मदन गोपाल कटियार पंकज कुमार एआरपी नरेंद्र कुशवाहा अरविंद कुमार पंकज द्विवेदी एवं राजीव कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सभी शिक्षक संकुल एवं प्रधानाध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अरुण कुमार अग्निहोत्री द्वारा किया गया।


