– पारा क्षेत्र में चला लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन
– कृष्णानगर निवासी युवक की नहर में डूबने से मौत
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में नहर में गिरे युवक का शव करीब 22 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया। घटना के बाद से ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी।
मृतक की पहचान कृष्णानगर के विशेश्वर नगर निवासी युवक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक तिकुनिया तिराहे पर पान की गुमटी लगाकर अपना गुजर-बसर करता था।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगातार करीब 22 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद टीम को सफलता मिली और युवक का शव नहर से बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।


