20.5 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

जिलाधिकारी ने नगर पंचायत कांट में संचालित परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Must read

जिलाधिकारी ने कांट की गौशाला का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

–31 मार्च 2026 तक गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश

शाहजहाँपुर: जनपद में विकास योजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता का स्थलीय आकलन करने के क्रम में जिलाधिकारी (District Magistrate) धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने नगर पंचायत कांट (Nagar Panchayat Kant) में संचालित विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत वंदन योजना के अंतर्गत माँ शीतला देवी मंदिर परिसर में निर्मित विश्रामालय से हुई। जिलाधिकारी ने मंदिर में माता रानी के दर्शन कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके पश्चात निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे सभी निर्माण कार्यों को 31 मार्च 2026 तक समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया, जहां गीले कूड़े से तैयार की जा रही जैविक खाद की प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का निरीक्षण कर सूखे कूड़े के पृथक्कीकरण और उससे प्राप्त उपयोगी सामग्रियों का अवलोकन किया।

अभिलेखों के परीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि सेंटर पर प्रतिदिन आने वाले कूड़ा वाहनों का नियमित पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम एक माह तक सुरक्षित रखी जाए, ताकि पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी बनी रहे। जिलाधिकारी ने एमआरएफ सेंटर को जाने वाले संपर्क मार्ग का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को मार्ग निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए, जिससे नगर के ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक और व्यवस्थित निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए उन्होंने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत कांट को निर्देशित किया कि डोर-टू-डोर कलेक्शन प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु प्रत्येक घर पर क्यूआर कोड लगाया जाए, जिससे कूड़ा संग्रहण की निगरानी और पुष्टि सुनिश्चित हो। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी, अवर अभियंता, नगर पंचायत कांट के पूर्व अध्यक्ष, समस्त सभासदगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article