27 C
Lucknow
Thursday, February 19, 2026

परिवार रजिस्टर की नकल पर 30 रुपये वसूली का नोटिस वायरल, डीएम का सख्त एक्शन

Must read

शाहजहांपुर।
जिले में परिवार रजिस्टर की नकल बनवाने के नाम पर 30 रुपये लेने से संबंधित एक नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। मामला भावलखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चौढ़ेरा का है, जहां पंचायत भवन कार्यालय की दीवार पर यह नोटिस चस्पा मिला।
नोटिस में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रेविशन ) के दौरान परिवार रजिस्टर की नकल की आवश्यकता बताते हुए प्रति प्रति 30 रुपये शुल्क लेने की बात लिखी गई थी। जैसे ही यह नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, मामला तूल पकड़ गया।
मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
पूछताछ में पंचायत सहायक नेहा कुशवाहा ने बताया कि यह नोटिस ग्राम पंचायत अधिकारी शीतल सिंह के निर्देश पर लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पंचायत सहायक की सेवा समाप्त कर दी है, जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी दस्तावेजों की नकल के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं भी अनियमितता पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मामले के बाद जिले की अन्य ग्राम पंचायतों में भी अभिलेखों और शुल्क व्यवस्था की जांच शुरू कर दी गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article