21 C
Lucknow
Wednesday, February 18, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से अभद्रता, प्रधान पति पर सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा

Must read

 

जाफरगंज थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बीएलओ से एसआईआर का नोटिस छीनकर फाड़ने तथा अभद्रता करने के आरोप में प्रधान के पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला कर्मी ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी रामरती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर तैनात हैं। निर्वाचन पुनरीक्षण कार्य के तहत भाग 344 में उनकी ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगी है। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह एसआईआर फार्म के नाम संशोधन से संबंधित नोटिस वितरित कर रही थीं।

आरोप है कि गांव निवासी सरिता देवी के घर के पास नोटिस देने के दौरान प्रधान के पति अरुण द्विवेदी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। उन्होंने महिला कर्मी के हाथ से नोटिस छीनकर फाड़ दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article