लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक की उसके ससुराल वालों ने ही बड़ी बरेहमी से हत्या (death) कर दी। इतना ही नहीं युवक के भाई ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले से जुड़े 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बता दें कि पूरा मामला काकोरी थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा गांव का है। यहां की रहने वाली कामिनी ने 1 साल पहले पीलीभीत के माधौटांडा क्षेत्र का रहने वाले रामसागर से प्रेम विवाह किया था। कामिनी के घर वाले दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे। ऐसे में दोनों पीलीभीत में ही रह रहे थे। बात यहीं खत्म नहीं हुई, घर वालों ने कामिनी को रीति-रिवाज से शादी करने की बात कहकर अपने साथ मायके ले गए। जहां उस पर दबाव बनाया गया कि वह रामसागर से रिश्ता खत्म कर दे। हालांकि, कामिनी ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया।
वहीं कुछ दिन बाद कामिनी के घर वालों ने रामसागर को बेटी की विदाई करने का झांसा देकर अपने घर बुलाया। कामिनी के घरवालों के बुलाने पर रामसागर अपने भाई के साथ लालता खेड़ा पहुंचा। जिसके बाद कामिनी घर वालों ने बात करने का बहाना देकर गांव के बाहर ले गए और फिर रामसागर पर कामिनी को छोड़ने का दबाव बनाया। जब रामसागर ने इंकार किया तो कामिनी के भाई ने मारपीट करते हुए सीने और पेट पर कई बार हमला किया।
वहीं जब रामसागर के भाई ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला किया। उसके बाद मौके से फरार हो गए. राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रामसागर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रामसागर के भाई की शिकायत पर कामिनी के पिता, भाई समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


