16 C
Lucknow
Tuesday, February 17, 2026

भाजपा सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा प्रहार, बजट, भ्रष्टाचार और वोट कटौती के आरोपों से गरमाई सियासत

Must read

लखनऊ। अखिलेश यादव ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विरोध सहन नहीं कर सकती और केवल अपना “राग” गाने में लगी है।

अखिलेश यादव ने कहा, “यह वह सरकार है जो विरोध स्वीकार ही नहीं कर सकती। इतनी झूठी सरकार हमने नहीं देखी। जो नई योजना इन्होंने ‘विकसित भारत’ के नाम से बनाई है, उसमें इनका बजट कम हो गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार योजनाओं के नाम पर प्रचार अधिक कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर संसाधनों की कमी है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश में बन रही पानी की टंकियों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार में जितनी भी पानी की टंकियां बन रही हैं, वे भ्रष्टाचार का भार सह नहीं पा रही हैं, इसलिए टूट रही हैं।” उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की।

वोट कटवाने का लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि “मुसलमानों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और गरीब वर्गों को फॉर्म-7 के जरिए नोटिस देकर वोट कटवाए जा रहे हैं।” उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया।

युवाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “Gen-Z के नौजवानों ने CM का मतलब ‘Corrupt Mouth’ निकाला है।” साथ ही मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उनके कुछ सहयोगियों ने कभी ‘वंदे मातरम्’ नहीं गाया।
अखिलेश यादव ने जेपीएनआईसी परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि जिसने इसे बनवाया वह अब भाजपा में शामिल है, ऐसे में भाजपा को पहले उस व्यक्ति पर कार्रवाई करनी चाहिए।

हालांकि अखिलेश यादव के इन आरोपों पर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावी माहौल को देखते हुए प्रदेश में बयानबाज़ी और तेज हो सकती

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article