17 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026

राठ मोड़ के पास बोलेरो की टक्कर से कार सवार पांच श्रद्धालु घायल

Must read

हमीरपुर में रविवार सुबह राठ मोड़ के समीप एक बोलेरो ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के गांव कुपरा निवासी ग्राम प्रधान छिददू (54), उनके साथी बृजेश पांडेय (48), मुन्ना (34) और शारदा (37) शनिवार को लोधेश्वर धाम दर्शन के लिए गए थे। रविवार सुबह वे कार से वापस लौट रहे थे। कार गांव निवासी सुमित चला रहे थे।

संकरी पीपल राठ मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई है।

कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि घायलों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article