27 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के बीच गांव में अंधेरा, 5 दिन से ठप बिजली सप्लाई

Must read

अमृतपुर फर्रुखाबाद: बोर्ड परीक्षाओं (board exams) की तैयारियों के बीच बिजली संकट ने छात्रों की परेशानी बढ़ा दी है। क्षेत्र के थाना अंतर्गत ग्राम रामप्रसाद नगला में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति (power supply) पूरी तरह बाधित है, जिससे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा गांव-गांव तक बिजली व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। 18 फरवरी से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राएं दिन-रात तैयारी में जुटे हैं, ऐसे में बिजली कटौती उनके भविष्य पर सीधा असर डाल रही है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में करीब 500 से अधिक की आबादी है और लगभग 12 विद्युत कनेक्शन हैं। एक बिजली का खंभा टूटा पड़ा है, जिसकी सूचना कई बार विभाग को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगातार अंधेरे के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

इस संबंध में जब विभाग के अवर अभियंता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। साथ ही कई उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया है, जिसको लेकर पूर्व में चेतावनी भी दी गई थी। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर विद्युत सप्लाई को दुरुस्त कर गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

ग्रामीणों ने मांग की है कि बोर्ड परीक्षा को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर बिजली व्यवस्था तुरंत ठीक की जाए, ताकि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article