फर्रुखाबाद। गंगा मइया स्वच्छता एवं दीपदान आयोजन समिति के बैनर तले महाशिवरात्रि के पर्व पर दीपदान महोत्सव का आयोजन गंगा तट पर किया गया।समिति के अध्यक्ष सत्यव्रत पाण्डेय केे आचार्यत्व में हुआ ।
समिति के सदस्यो ने भोर की बेला से ही गंगा की धार से रेत निकाल कर भगवान पार्थिवेश्वरनाथ लिंग का निर्माण कर दूध, दही, घी, शहद, शकर, पंचामृत, से अभिषेक कर गंगा मइया का अभिषेक कर दीपदान आरती की
कार्यक्रम पूज्य श्री ईश्वरदास ब्रह्मचारी महाराज व
समिति के संदीप पाण्डेय “गोलू”, रामजी बाजपेयी, रामजी पाठक, गोपाल कृष्ण मिश्रा, विकास पाण्डेय, रोहित तिवारी, बसंत शुक्ला, डॉ तरुण पाण्डेय, सौरभ तिवारी, शरद बाजपेई, मिथिलेश कटियार, संदीप बाजपेई “गुल्ची”, अनमोल अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।
गंगा जकी रज से निर्मित पार्थिव शिवलिंग का वेद की ऋचाओ से षोड्षोपचार पूजन कर भजन संध्या का आयोजन हुआ भजन में सभी शृद्धालुओ ने भगवन नाम अमृत सरोवर गोते लगाकर आरती कर भगवान पार्थिवेश्वरनाथ गंगा मइया को प्रसन्न कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की ।
आचार्य सत्यव्रत पाण्डेय ने बताया शिव पुराण के अनुसार श्रृष्टि के आरम्भ में आज महाशिवरात्रि के दिन भगवान महादेव लिंग रूप में प्रकट हुए थे और आज ही के दिन भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा जी ने शिवलिंग की पूजा की थी महाशिवरात्रि के दिन भगवान महादेव ब्रह्माण्ड में जितने भी शिवलिंग हैं सभी में निवास करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here