17 C
Lucknow
Saturday, February 14, 2026

दिल्ली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पैदल चल रहे लोगों पर गिरी, बुजुर्ग की मौत, कई घायल

Must read

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के गाजीपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (speeding Scorpio) डिवाइडर से टकराकर पैदल जा रहे लोगों पर गिर गई, जिससे एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में भी जुट गई है। मृतक की पहचान पैक कोरम अली के रूप में हुई है। वे पश्चिम बंगाल के 24 परगना के रहने वाले थे, स्कॉर्पियो में 5 लोग सवार थे, जिनमें 3 लड़की और 2 लड़के थे सभी 22 से 25 साल के हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह 6 बजे हुई, जब बुजुर्ग सुबह गाजीपुर मंडी से काम करके लौट रहे थे। गाजीपुर में एक स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद पैदल जा रहे लोगों पर जा गिरी, जिससे एक बुजुर्ग की व्यक्ति मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की स्पीड काफी तेज थी, जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर में टकरा गई। इसके बाद पैदल जा रहे लोगों पर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, एक बुजुर्ग व्यक्ति दब गया था., जिसे निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई है।

पुलिस ने बताया कि मयूर विहार की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर में टकराई। फिर फुटपाथ पर जा रहे 3-4 लोगों पर पलट गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सभी लोग गाजीपुर मंडी से काम करके लौट रहे थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पाइक करमाई (76 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और वर्तमान में ग्राम गाजीपुर में रहता था। घटना के समय वह फूल मंडी, गाजीपुर में काम करता था और दो सहकर्मियों के साथ काम पर जा रहा था।

गाड़ी उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी श्रेय कुमार (26 वर्ष) चला रहा था। उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। वाहन में सवार अन्य लोग मौके से भाग गए।फोरेंसिक टीम द्वारा अपराध स्थल का निरीक्षण किया गया और मृतक को औषधीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article