15 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026

हाईवे पर भीषण टक्कर, ऑटो सवार युवक की मौत

Must read

 

बदायूं| शुक्रवार सुबह मुरादाबाद–फर्रूखाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मानपुर कुलचौरा गांव के पास हुआ, जहां बस, ऑटो और डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अलापुर की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस के पीछे ऑटो चल रहा था। इसी दौरान ऑटो चालक ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी सामने से आ रही डीसीएम से पहले ऑटो और फिर बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े।

हादसे में ऑटो सवार सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मझिया गांव निवासी 22 वर्षीय विमलेश पुत्र बाबूराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक को मामूली चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद बस और डीसीएम चालक मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालकों की तलाश की जा रही है। उधर, विमलेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article