15 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव, वृद्ध माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Must read

औरैया: थाना बेला क्षेत्र अंतर्गत नुनारी गांव (Nunari Village) में गुरुवार देर रात एक युवक ने कथित रूप से आत्महत्या (suicide) कर ली। 32 वर्षीय मोहित का शव कमरे की छत में लगे पंखे के कुंडे के हुक से प्लास्टिक की केबल के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही यूपी-112 और थाना बेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मोहित की पत्नी शीतल पारिवारिक विवाद के चलते पिछले कुछ समय से अपने मायके शीतल पुरवा, जनपद कन्नौज में रह रही थी। परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी और पत्नी के वापस न लौटने से मोहित मानसिक तनाव में था। गुरुवार रात वह अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों ने दरवाजा खोला, जहां उसका शव फंदे से लटका मिला।

इकलौते बेटे की मौत से वृद्ध माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार मोहित मेहनती युवक था, लेकिन पारिवारिक कलह के कारण वह पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान दिख रहा था। घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के विवाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद और कानूनी सलाह के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें तथा किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी की स्थिति में परिजनों या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। घटना ने एक बार फिर पारिवारिक तनाव के गंभीर परिणामों की ओर ध्यान आकर्षित किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article