शाहजहांपुर: शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में एक 25 वर्षीय शिक्षिका ने अपने कमरे में फांसी लगाकर (hanged herself) आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान चिनौर निवासी संभवी शुक्ला के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह उनकी मां ने कमरे के अंदर बेटी का शव लटका हुआ देखा, जिसके बाद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।
यह घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर गांव की है। संभवी शुक्ला, जो उमेश शुक्ला की बेटी थीं, गुरुवार रात अपने कमरे में अकेली थीं। शुक्रवार सुबह जब उनकी मां सरोजनी ने संभवी के कमरे में देखा, तो उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
इस दृश्य को देखकर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है


