15 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026

परिवहन व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, यातायात व्यवस्था दुरुस्त

Must read

शाहजहांपुर: परिवहन (Transport) एवं पुलिस विभाग (Police Department) द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रमुख चौराहों के पास लगे जाम को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया। प्रवर्तन कार्रवाई के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई। साथ ही विभिन्न पेट्रोल पंपों की भी जांच की गई। अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर लगे एक वाहन का चालान किया गया।

इसके अलावा यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के आरोप में एक ऑटो को निरुद्ध किया गया, जबकि दो अन्य वाहनों के भी चालान किए गए। इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हरिओम, यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पांडेय सहित परिवहन एवं पुलिस विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

प्रशासन ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए निर्धारित मानकों के अनुसार ही वाहनों का संचालन करें,जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना अथवा असुविधा से बचा जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article