15 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026

नायब तहसीलदार की कार्यशैली पर बवाल, एसडीएम की गाड़ी के आगे बैठकर वकीलों का प्रदर्शन, कामकाज ठप

Must read

शाहजहांपुर: तहसील सदर में तैनात नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar) की कार्यशैली को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट (Lawyers protest) पड़ा। बड़ी संख्या में वकील तहसील परिसर में एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब आक्रोशित अधिवक्ता एसडीएम सदर की गाड़ी के आगे बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि नायब तहसीलदार केवल ड्राइवरों व कथित दलालों के माध्यम से आने वाले मामलों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जबकि अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित रखा जा रहा है। इससे वकीलों के साथ-साथ आम जनता भी परेशान हो रही है। वकीलों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी शिकायतें की गईं, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

उनका आरोप है कि दलालों के जरिए पहुंचने वाली फाइलों का तत्काल निस्तारण किया जाता है, जबकि अन्य मामलों में टालमटोल की जाती है। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए तहसील परिसर में कामकाज प्रभावित रहा। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता नहीं लाई गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article