शाहजहांपुर: हथौड़ा चौराहे से रेती की ओर जा रहे संजय स्कूल के पांच नाबालिग छात्र (minor students) एक ही स्कूटी (scooters) पर सवार होकर खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि स्कूटी पर पांच छात्रों की मौजूदगी के बावजूद वे रास्ते में सेल्फी लेते हुए मस्ती करते दिखे। रफ्तार और लापरवाही का यह खतरनाक संगम कभी भी बड़े हादसे में बदल सकता था।
सड़क पर अन्य वाहनों की आवाजाही के बीच इस तरह का स्टंट न सिर्फ उनकी अपनी जान के लिए खतरा है, बल्कि दूसरों की जिंदगी को भी जोखिम में डालता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन स्कूली छात्र बिना हेलमेट और ओवरलोडिंग के साथ सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आते हैं, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से सख्ती नहीं दिखती। अभिभावकों को भी चाहिए कि वे अपने बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करें और नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकें।
जरा सी चूक और पूरी जिंदगी अंधेरे में डूब सकती है—अब सवाल यह है कि प्रशासन कब जागेगा?


