17 C
Lucknow
Wednesday, February 11, 2026

दवा खाने से बीमार हुए बच्चों का सपा जिलाध्यक्ष ने लिया हाल, जांच की मांग

Must read

फर्रुखाबाद: जनपद के कमालगंज विकास खण्ड (Kamalganj development block) के गाँव रठौरा मोहद्दीनपुर के जवाहर लाल प्रेमा देवी स्कूल में को ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ के मौके पर पेट के कीड़े मारने की दवा (एल्बेंडाजोल) खाने से लगभग 100 से 150 बच्चे बीमार पड़ गए थे। हालत बिगड़ने के बाद सभी बच्चों (children) को जिले भर की एंबुलेंस लगाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज तथा डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया जहां बच्चों का उपचार किया गया देर रात स्थिति में सुधार होने पर बच्चों को घर भेज दिया गया था।

समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता,सचिव राधेश्याम सविता ने बताया कि आज पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव उन बच्चों से मिलने जवाहर लाल प्रेमा देवी स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने शिक्षकों एवं पीड़ित बच्चों से घटना की पूरी जानकारी ली बच्चों से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा बच्चों के स्वस्थ रहने की कामना की साथ ही उन्होंने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि इस सरकार में अंधेर नगरी चौपट राजा वाला काम चल रहा है जब नियम है कि स्वस्थ विभाग की निगरानी में हर 6 महीने में दवाई खिलाई जाए फिर 2 साल तक क्यों नहीं दी गई ? और जब दी गई तो स्वस्थ विभाग के कर्मचारी ने अध्यापकों को दवा देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया, बिना देखे और स्वस्थ विभाग के कर्मचारी की अनुपस्थिति में इस तरह की दवा बच्चों को क्यों खिलाई गई जिससे बच्चों का स्वास्थ बिगड़ गया, वो तो ईश्वरीय कृपा रही जो कोई नुकसान नहीं हुआ।

यह चूक बहुत बड़ा मामला है शासन को कमेटी बनाकर इसकी जांच करानी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए लगातार एक महीने तक नियमित रूप से बच्चों के स्वास्थ्य का चेक-अप भी समय-समय पर होता रहना चाहिए ताकि बच्चे सुरक्षित रहें और स्वस्थ रहें। इस मौके पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, युवजन सभा के महासचिव जगनरेश यादव, अखिल कठेरिया, शीलू खां आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article