17 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

मासूम की मौत के बाद जागा प्रशासन, वैवाह गांव के तालाब को किया जाएगा सुरक्षित

Must read

 

 

औरैया

कुदरकोट क्षेत्र के वैवाह गांव में तालाब में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों में तालाब की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता देखी जा रही है। प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तालाब को सुरक्षित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

गौरतलब है कि 19 जनवरी की शाम गांव निवासी दीपक का तीन वर्षीय पुत्र शिवांश घर के पीछे स्थित तालाब के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह तालाब में गिर गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था और गांव में भी शोक व्याप्त हो गया था।

 

घटना के करीब एक सप्ताह बाद 27 जनवरी को बीडीओ और एडीओ पंचायत ने मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर तालाब के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा की और बाउंड्री व नाली निर्माण के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों ने भी तालाब को सुरक्षित कराने की मांग की थी।

 

इसी क्रम में सोमवार को जेई संदीप कुमार की मौजूदगी में तालाब के चारों ओर नाप-जोख कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि तालाब के चारों तरफ नाली और पक्की बाउंड्री बनाई जाएगी, जिससे बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

बीडीओ संजीव कुमार पांडे ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि गांव में किसी भी सार्वजनिक जलस्रोत को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article