17 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने श्रमिक को पीटा, हाथ टूटा; केस दर्ज

Must read

 

कौशाम्बीþ थाना क्षेत्र के बिदांव गांव में मजदूरी मांगना एक श्रमिक को भारी पड़ गया। आरोप है कि मजदूरी के रुपये मांगने पर ठेकेदार ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे श्रमिक का हाथ टूट गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर के अनुसार बिदांव गांव निवासी भोंदू पुत्र इंद्रपाल सरोज ने बताया कि अहमतिया गांव का रहने वाला लवकुश सरोज ईंट भट्ठों पर मजदूरों को लेकर काम कराने का ठेका लेता है। करीब छह माह पहले लवकुश ने उसे 21 हजार रुपये प्रतिमाह मजदूरी देने का आश्वासन देकर बिहार के एक ईंट भट्ठे में काम पर लगाया था।

पीड़ित का आरोप है कि शुरुआती कुछ महीनों तक मजदूरी दी गई, लेकिन बाद में ठेकेदार ने करीब 50 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया। कई बार मांग करने के बावजूद जब मजदूरी नहीं मिली तो 21 जनवरी को उसने दोबारा अपने रुपये मांगे।

आरोप है कि मजदूरी मांगने पर ठेकेदार नाराज हो गया और उसने भोंदू के साथ बेरहमी से मारपीट की। पिटाई में भोंदू का एक हाथ टूट गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थानाध्यक्ष केके यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article