इटावा: कानून व्यवस्था (law and order) को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (transferred) किया है। एसएसपी ने निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के कुल 25 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है, जिसमें कई थानों और चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध सहसों, निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य को प्रभारी चौकी नौरंगाबाद से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध सिविल लाइन तथा निरीक्षक अलमा अहिरवार को प्रभारी निरीक्षक सहसों से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। वहीं निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध सहसों से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध सैफई भेजा गया है।
उप निरीक्षकों के स्तर पर भी व्यापक बदलाव किया गया है। उपनिरीक्षक भगवान सिंह को प्रभारी चौकी एक्सप्रेसवे भरथना से प्रभारी चौकी अहेरीपुर, स्वदेश कुमार को लखना से हैवरा, अंकित पटेल को हैवरा से लखना और संजीव कुमार को प्रभारी चौकी पूठन, सिविल लाइन से थाना बढ़पुरा भेजा गया है। इसके अलावा रजनीश कुमार तिवारी को पक्का बाग, इकदिल से महेवा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस लाइन से कई उपनिरीक्षकों को थानों और विशेष शाखाओं में तैनाती दी गई है। गुलाब सिंह को थाना वैदपुरा में डब्ल्यूसीएसओ, रफीक अहमद को थाना एएचसी, महेश कुमार को चुनाव सेल, कमल किशोर शर्मा को महिला थाना, राम गोपाल को थाना बकेवर, अरुण कुमार को प्रभारी चौकी नौरंगाबाद, गीता देवी को थाना भरथना, सुरेश पाल को थाना लवेदी, विजय कुमार सिंह को थाना बकेवर, रामौतार को थाना चकरनगर, राम सिंह को प्रभारी चौकी एक्सप्रेसवे भरथना और संतोष कुमार माथुर को यातायात कार्यालय भेजा गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी करने के उद्देश्य से किया गया है।


