34 C
Lucknow
Tuesday, April 21, 2026

आत्महत्या मामले में प्रेमिका समेत नौ पर एफआईआर

Must read

 

चौडगरा (फतेहपुर)| में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात प्रेमिका समेत नौ लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। युवक ने जान देने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने प्रेमिका की शादी से इनकार और उसके परिजनों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गांव निवासी नयन कैथल (20) स्नातक का छात्र था। उसका शव पांच फरवरी की सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला था। आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर डाले गए वीडियो में नयन ने बताया था कि उसकी प्रेमिका की शादी कहीं और तय कर दी गई है और इसी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान है। वीडियो में उसने प्रेमिका पर काफी रुपये खर्च करने की बात भी कही थी।

मृतक के पिता रमेश ने पुलिस को बताया कि बेटे और युवती के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध थे और दोनों एक साथ कोचिंग पढ़ते थे। आरोप है कि प्रेम संबंध के बहाने युवक से ब्लैकमेल कर पैसे वसूले गए। चार फरवरी की शाम प्रेमिका ने नयन को अपने गांव बुलाया, जहां उसके भाई, पिता और चार-पांच अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया।

परिजनों के अनुसार, होश में आने के बाद नयन रात में घर पहुंचा और गहरे सदमे में आकर उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पिता की तहरीर पर प्रेमिका, उसके भाई, पिता और अन्य पांच परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article