37.1 C
Lucknow
Friday, March 13, 2026

वन्य जीव का शिकार कर ला रहा युवक गिरफ्तार, एक फरार

Must read

बदायूं: सिविल लाइन थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान वन्य जीव का शिकार कर ला रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मृत वन्य जीव, एक बाइक और एक एयरगन बरामद की है। वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से मृत वन्य जीव और शिकार में प्रयुक्त एयरगन बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम राशिद बताया, जो सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का निवासी है।

थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ बाइक से जंगल में वन्य जीव का शिकार करने गया था। उसने फरार साथी का नाम फईम निवासी चौधरी सराय बताया है, जो मौके से भागने में सफल रहा।

मामले में वन विभाग के दरोगा की तहरीर पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वन्य जीवों के शिकार के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article