22 C
Lucknow
Monday, February 2, 2026

गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला को लोगो ने लाठी डंडे से पीटा

Must read

नवाबगंज: थाना क्षेत्र के गांव नगला चंदन (Village Nagla Chandan) निवासी बिमला देवी पत्नी अबधेश सिंह सोमवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे अपने घर के पीछे खली पड़ी अपनी जगह के उपले पाथ रही थी। तभी उसी समय गांव की ही महिला अपने मवेशी लेकर आई। बिमला देवी ने महिला को अपने उपले बचाकर निकलने को कहा। इसी बात पर महिला बिमला देवी को गालीगलौज करने लगी। गालीगलौज का बिरोध करने पर महिला व उसके परिजन बिमला देवी को लाठी डंडे से मारपीट (beat her with sticks) करने लगे। बिमला देवी को बचाने आई उनकी पुत्रबधू रोहिणी को भी मारपीट की। मारपीट में बिमला देवी पत्नी अबधेश सिंह व उनकी पुत्रबधू रोहिणी घायल हो गयी। थाना पुलिस को बिमला देवी पत्नी अबधेश सिंह ने चार नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article