फर्रुखाबाद: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय (Prajapita Brahmakumari Divine University) ओमनिवास जटवारा जदीद सेंटर पर 90 वाँ शिवजयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर राजयोगिनी बी.के. शोभा ने कहा कि हम अपने अंदर छिपे हुए अज्ञानता और मनोविकारों दुर्गुणों को ईश्वर पर हृदय से अपनी जीवन की गंदगी को शिव (Shiv) पर अर्पण कर उनसे सुख शांति पवित्रता के धरोहर को अपने जीवन में अमूल्य रत्न समझ कर स्वीकार करें तभी जीवन में सच्ची सुख और शांति प्राप्त हो सकती है।
मानसिंह पाल ने कहा कि हम किसी से डरे नहीं डरे तो अपने बुरे आचरण से, अपने हृदय की गंदगी से और परमात्मा के प्रति होने वाले अविश्वास से डरें। रामकिशोर ने कहा की दो चीज हमारा परिचय देते हैं हमारा धैर्य और हमारा व्यवहार है। गंगासिंह कहा की उत्तम मनुष्य वह होता है जिसमें सत्य धर्म और त्याग के श्रेष्ठ गुण होते हैं वही व्यक्ति अहंकार रूपी शत्रु से जीत का सकता है। पूनम बहन ने कहा की हमें दया और करुणा के तहत हर मानव में नैतिक मूल्यों को भरने की आवश्यकता है
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मनोज कुमार दीक्षित ने कहा कि हम लोगों को बुराइयों से दूर रहना चाहिए। बीके बहनें समाज को अच्छे मार्ग पर लाने का कम कर रहीं है। इस मौके पर केंद्र संचालिका बी के शोभा ने शिव बाबा का माल्यार्पण कर केक काटा व शिव ध्वजारोहण किया।


