निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं बतौर वित्त मंत्री अपना 9वां बजट
नई दिल्ली। देश के 140 करोड़ नागरिकों की उम्मीदों के बीच लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया है। यह उनका वित्त मंत्री के रूप में नौवां बजट है, जिसे लेकर देशभर के किसान, युवा, मध्यम वर्ग, उद्योग और निवेशक वर्ग की निगाहें संसद पर टिकी हुई हैं।
बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री ने देश की आर्थिक स्थिति, विकास दर और सरकार की प्राथमिकताओं का उल्लेख किया। सरकार की ओर से संकेत दिए गए हैं कि इस बजट में विकास, रोजगार, बुनियादी ढांचा, सामाजिक कल्याण और आर्थिक स्थिरता जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार, इस बजट से कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टार्टअप सेक्टर को लेकर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है। वहीं आम जनता की निगाहें महंगाई, टैक्स राहत और रोजगार से जुड़े प्रावधानों पर टिकी हैं।
वित्त मंत्री का यह बजट ऐसे समय में आ रहा है, जब देश की अर्थव्यवस्था वैश्विक चुनौतियों, महंगाई और रोजगार के सवालों से जूझ रही है। ऐसे में यह बजट आने वाले समय की आर्थिक दिशा तय करने वाला माना जा रहा है।
बजट भाषण के दौरान सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की गतिविधियों पर भी सभी की नजर बनी हुई है। अब देखना होगा कि यह बजट 140 करोड़ देशवासियों की कितनी उम्मीदों पर खरा उतरता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here