20.3 C
Lucknow
Thursday, February 26, 2026

बिहार में भाजपा की सरकार बनने से अखिलेश का बिगड़ गया मानसिक संतुलन: केशव

Must read

कानपुर: राजपुर नगर पंचायत कार्यालय में विकास कार्यों की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण अवसर पर पहुंचे प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार (BJP government) की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है। डिप्टी सीएम ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनता से भाजपा को पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाने की अपील की।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सफल होंगी, जब प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचे। उन्होंने लोगों से एसआईआर सूची में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जागरूक मतदाता जरूरी हैं और 2027 में कमल के फूल को खिलाकर विकास की रफ्तार को और तेज किया जा सकता है।

इस दौरान डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब प्रदेश की राजनीति में अप्रासंगिक होती जा रही है और यह पार्टी “परिवार डेवलपमेंट एजेंसी” बनकर सैफई तक सिमट जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी, अराजकता और माफियागिरी का गढ़ बन गया था, जबकि भाजपा सरकार ने कानून का राज स्थापित कर प्रदेश को भयमुक्त बनाने का काम किया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर प्रदेश की छवि को बदला है। आज उत्तर प्रदेश निवेश और विकास का केंद्र बन रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश सदा-सदा के लिए गुंडागर्दी, अराजकता और माफियागिरी से मुक्त रहेगा और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल सहित अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article