13 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

आंगलोंग: प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प, तीन लोग घायल

Must read

गुवाहाटी: असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग (Anglong) जिले में सोमवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस (protesters and police) के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस की गोलीबारी में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। यह घटना पश्चिम कार्बी आंगलोंग के डोंगकामकम में हुई, जहां लोग पिछले कुछ दिनों से सरकारी संरक्षित भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (केएएसी) से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर 16 दिसंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। सोमवार को स्थिति हिंसक हो गई जब पुलिस ने आकर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए केएएसी अधिकारियों पर दबाव बनाने हेतु बड़े पैमाने पर सड़क जाम कर दिया।

हालात तब और बिगड़ गए जब पुलिस ने कल रात कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। सोमवार को पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गोलीबारी की, जिसमें कम से कम तीन प्रदर्शनकारी घायल हो गए। उत्तेजित प्रदर्शनकारियों ने केएएसी के मुख्य कार्यकारी सदस्य तुलिराम रोंगहांग के पैतृक घर में भी आग लगा दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article