
देश की सर्वोच्च राजनीतिक व बौद्धिक हस्तियों की उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का मान
यूथ इंडिया समाचार
नई दिल्ली। कानपुर के लोकप्रिय सांसद रमेश अवस्थी के सुपुत्र, नेशनल मीडिया क्लब के अध्यक्ष सचिन अवस्थी के वैवाहिक एवं आशीर्वाद समारोह ने गुरुवार को केवल एक पारिवारिक आयोजन न रहकर राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन का रूप ले लिया। समारोह में देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन और मीडिया जगत की शीर्ष हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।
एक पांच सितारा होटल में आयोजित समारोह में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन आयोजन के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण रहा। उनका स्नेहपूर्ण आशीर्वाद नवदंपती के लिए प्रेरणा और सौभाग्य का प्रतीक बना। उनकी उपस्थिति ने इस वैवाहिक अवसर को राष्ट्र की गरिमा से जोड़ दिया।
लोकतंत्र के सर्वोच्च मंच के प्रतिनिधि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा देश की सुरक्षा की कमान संभाल रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी समारोह में पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। दोनों नेताओं की उपस्थिति ने आयोजन को संवैधानिक और राष्ट्रीय प्रतिष्ठा प्रदान की। इस भव्य आयोजन में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह केन्द्रीय मंत्री और ग्वालियर स्टेट के मुखिया सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिल्ली के उप राज्यपाल अरविन्द मेनन, वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, दिनेश प्रताप सिंह, दुश्यंत कु़मार गौतम, सुभाष यदुवंश, केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल उनके पति आशीष पटेल, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील बंशल, मिनिस्टर प्रो० रीता वहुगुणा जोशी, डा० महेन्द्र सिंह, सांसद अरूण गोविल, डा० राकेश मिश्रा, अनूप प्रधान सहित अनेक केंद्रीय मंत्री, सांसद, वरिष्ठ नेता और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। विभिन्न राज्यों से आए जनप्रतिनिधियों ने इसे राष्ट्रीय एकता और राजनीतिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण बना दिया।
राजनीति के साथ-साथ मीडिया जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों, वरिष्ठ पत्रकारों, संपादकों और डिजिटल मीडिया के प्रभावशाली चेहरों की उपस्थिति ने समारोह को एक बौद्धिक और वैचारिक गरिमा भी प्रदान की। पत्रकारिता और लोकतंत्र के बीच के गहरे संबंध इस अवसर पर स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुए। आयुष्मान सचिन अवस्थी एवं आयुष्मति नूपुर को सभी अतिथियों ने सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं। पूरे समारोह में उत्साह, आत्मीयता, सादगी और सामाजिक समरसता का भाव स्पष्ट दिखाई दिया।
यह वैवाहिक एवं आशीर्वाद समारोह केवल एक पारिवारिक उत्सव नहीं, बल्कि संस्कार, सेवा, सामाजिक स्वीकार्यता और राष्ट्रीय सम्मान का प्रतीक बन गया। देश की सर्वोच्च हस्तियों की मौजूदगी ने यह सिद्ध कर दिया कि जब व्यक्तित्व, विचार और सामाजिक विश्वास एक साथ आते हैं, रमेश अवस्थी राजनीति में प्रवेश करने के बाद चंद महीनों में ही राष्ट्रीय स्तर पर देखे गये।
विवाह समारोह के जरिए रमेश अवस्थी की दिखी राजनीतिक सामर्थय
यूथ इंडिया समाचार
नई दिल्ली, कानपुर, फर्रूखाबाद। वरिष्ठ पत्रकार से सांसद भवन तक का सफर, रमेश अवस्थी की सादगीपूर्ण राजनीति की देशभर में चर्चा कानपुर के लोकप्रिय सांसद रमेश अवस्थी के सुपुत्र सचिन अवस्थी के विवाह एवं आशीर्वाद समारोह ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह आयोजन केवल एक पारिवारिक अवसर नहीं था, बल्कि भारतीय राजनीति में रमेश अवस्थी की मजबूत स्वीकार्यता, गहरी पकड़ और विश्वसनीय नेतृत्व का राष्ट्रीय मंच पर हुआ भव्य प्रदर्शन था।
रमेश अवस्थी का राजनीतिक सफर साधारण नहीं, बल्कि संघर्ष, सिद्धांत और निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव पर खड़ा है। एक वरिष्ठ पत्रकार के रूप में उन्होंने जिस बेबाकी, संतुलन और निर्भीकता से कलम चलाई, वही मूल्य आज उनकी राजनीति की पहचान बने हैं। राष्ट्रपति भवन से संसद, विधानसभा से राज्यसभा तक प्रभाव बेटे के विवाह एवं आशीर्वाद समारोह में राष्ट्रपति भवन से जुड़े गरिमामयी व्यक्तित्व, लोकसभा, राज्यसभा, उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद से जुड़े सांसद, मंत्री और वरिष्ठ नेता जिस आत्मीयता से शामिल हुए, उसने यह सिद्ध कर दिया कि रमेश अवस्थी की पहुंच केवल एक सदन या एक दल तक सीमित नहीं, बल्कि लोकतंत्र की हर महत्वपूर्ण संस्था में सम्मान के साथ स्थापित है। समारोह की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इतनी बड़ी राजनीतिक उपस्थिति के बावजूद आयोजन में आडंबर नहीं, अपनापन दिखा। यही वह सादगी है, जिसने रमेश अवस्थी की राजनीतिक शैली को अलग पहचान दी और देशभर में उनकी निष्पक्ष, संतुलित और मर्यादित राजनीति की चर्चा को और गहरा किया। दिल्ली में आयोजित आशीर्वाद समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी पहुंचना प्रस्तावित था।
हालांकि, मौसम की खराबी के कारण विमान समय पर लैंड नहीं कर सका, जिससे प्रधानमंत्री जी दिल्ली पहुंचने में विलंबित हो गए और वे समारोह में प्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित नहीं हो सके।
रमेश अवस्थी राजनीतिक ताकत नहीं बल्कि राजनीतिक भरोसा बने हैं उनके बेटे के विवाहोंपरांत आशीर्वाद समारोह के आयोजन ने यह स्थापित कर दिया कि रमेश अवस्थी की शक्ति शोर में नहीं, प्रदर्शन में नहीं बल्कि विश्वास, संपर्क और चरित्र में है। यही कारण है कि विभिन्न दलों, विचारधाराओं और संस्थाओं से जुड़े लोग एक मंच पर आए और यह मंच बना राजनीतिक सौहार्द का राष्ट्रीय प्रतीक। सचिन अवस्थी का विवाह समारोह इतिहास में इसलिए याद रखा जाएगा क्योंकि यह एक बेटे का वैवाहिक उत्सव, एक परिवार का निजी क्षण के साथ-साथ, एक जननेता की राजनीतिक यात्रा, सामाजिक स्वीकार्यता और वैचारिक साख का जीवंत दस्तावेज बन गया।रमेश अवस्थी आज केवल कानपुर के सांसद नहीं, बल्कि संवाद, सादगी और संतुलन की राजनीति का राष्ट्रीय चेहरा बनकर उभरे हैं और यही उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक पूंजी है।




