फर्रुखाबाद: फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल (Federation of All India Trade Board) ने जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा के अगुआई में दूरसंचार विभाग के महा प्रबंधक को ज्ञापन देकर रेलवे रोड पर लगे निष्प्रयोज्य टेलीफोन (unusable telephone) के खंभो को हटाने की मांग की। बताते चलें कि फेडरेशन ने पिछले दिनों धरने पर बैठकर रेलवे रोड के निर्माण की मांग उठाई थी जिस पर बिजली विभाग ने आश्वासन दिया कि वह समय से अपने खंभे हटवा लेंगे उनका कार्य हो गया है। अब टेलीफोन के बिना प्रयोग में आने वाले खंबे लगे हुए हैं जिनको हटाने के लिए फेडरेशन सकरी हो गई है।
इसी क्रम में जिला महामंत्री जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता, मनोज दीक्षित, संजीव वर्मा,मशगूल अंसारी, अन्य पदाधिकारी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंप कर पॉल हटवाने की मांग की।
जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि महाप्रबंधक ने संबंधित एसडीओ को आदेशित किया है कि रेलवे रोड पर जो बिना प्रयोग में आने वाले खंबे बेकार में लगे हुए हैं उनको तत्काल प्रभाव से हटवा लिया जाए और जो खंबे प्रयोग में आ रहे हैं और बीच में आते हैं उन्हें भी किनारे करके लगवा दें ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा उत्पन्न न हो।


