खबर का असर: यूथ इंडिया की आवाज पर हरकत में आई पुलिस
 पीड़ित गरीब बेवा किस्मती देवी के उत्पीड़न पर कप्तान आरती सिंह ने लिया संज्ञान
 कमालगंज पुलिस ने मध्यरात्रि 2 बजे में दर्ज किया मुकदमा

कमालगंज /फर्रुखाबाद। थाना कमालगंज क्षेत्र की पीड़ित गरीब बेवा महिला किस्मती देवी के उत्पीड़न का मामला यूथ इंडिया द्वारा उजागर किए जाने के बाद हड़कंप मच गया। खबर सामने आते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद कमालगंज पुलिस हरकत में आ गई। 14 दिसंबर को दी गईं तहरीर पर पुलिस ने 16 तारीख को मध्य रात्रि करीव 2 बजे मेडिकल कराया और मुकदमा पंजीकृत किया जबकि पीड़िता की नई तहरीर में सभी दबंग के नाम थे जिन्हें पुलिस ने बचाते हुए मुकदमा पंजीकृत करते समय पुरानी तहरीर का इस्तेमाल किया।इन्हीं कृत्यों से इलाके में दबंग के हौसले बुलंद होते हैं।

एसपी की टेड़ी नजर के बाद कमालगंज थाना पुलिस ने आनन-फानन में मंगलवार की देर रात पीड़िता किस्मती देवी का मेडिकल परीक्षण कराया और मध्यरात्रि में मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे पहले पीड़िता लगातार न्याय की गुहार लगा रही थी, लेकिन दबंगों के प्रभाव के चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।हालांकि थाना प्रभारी राजीव कुमार नें किस्मती देवी की तहरीर जरूर बदलवा दी, और 14 दिसंबर को दी गईं पुरानी तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया, किस्मती देवी और उनकी बेटियों को थाना कमालगंज मे रात 2 बजे तक रुकना पड़ा, काफी जद्दोजहद के बाद मुकदमा लिख कार्यवाही की खाना पूर्ति हो सकी।

थाना कमालगंज में दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़िता किस्मती देवी पत्नी स्वर्गीय संतोष दुबे निवासी ग्राम सिंघिरामपुर, थाना कमालगंज ने गांव के ही दबंग मोनू मिश्रा पुत्र रमन मिश्रा एवं जीतू तिवारी मिश्रा पुत्र रामानंद के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और ट्रेक्टर चढ़ा कर खतरनाक तरीके से हमला किया।
पीड़िता किस्मती देवी का कहना है कि वह एक गरीब बेवा महिला है और दबंग आरोपी लंबे समय से उसे डरा-धमका रहे थे। उनकी जवान बेटियों के संग भी आए दिन दबंग छेड़खानी जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहे जिससे उनकी बेटियों को घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा वह अपनी इज्जत बचा कर नोएडा में रह रही है,जबकि भयजदा उनके दो जवान पुत्र भी खौफ के कारण जिला छोड़ गए गांव में वह और उनका दिव्यांग पुत्र संदीप रहता है जिसके संग आए दिन मारपीट आम बात है हत्या तक की धमकी देते हैं उनके खेतों पर भी कब्जा करने का प्रयास करते हैं पुलिस का उन्हें संरक्षण प्राप्त रहता है।आरोप है कि दबंगों ने उसकी कमजोर स्थिति का फायदा उठाने की कई बार कोशिश की और विरोध करने पर हमला कर दिया। यूथ इंडिया द्वारा मामला प्रमुखता से मंगलवार को उठाए जाने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना शुरू दी गई है और दबंग आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। वहीं एसपी की टेड़ी नजर और इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में दबंग तत्वों में खलबली मची हुई है, जबकि पीड़ित परिवार ने यूथ इंडिया और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया है। वहीं पुलिस अधीक्षक को पूरा मामला मिलकर बताने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here