लखनऊ। प्रदेश में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए राज्य सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। जनवरी 2026 से प्रदेश में “स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना” की शुरुआत की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं करेंगे।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, जनवरी 2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा परियोजना का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। यह परियोजना प्रदेश के शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक निर्णायक पहल मानी जा रही है।
स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना के संचालन और निगरानी के लिए एक शासी निकाय का गठन किया गया है।
मुख्य सचिव होंगे शासी निकाय के अध्यक्ष,प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव परियोजना के सदस्य होंगे
यह निकाय परियोजना की प्रगति, नीतिगत निर्णय और क्रियान्वयन की निगरानी करेगा।
यह परियोजना विश्व बैंक के सहयोग से लागू की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के तकनीकी और वित्तीय सहयोग से वायु प्रदूषण नियंत्रण के आधुनिक उपायों को प्रदेश में लागू किया जाएगा।
स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना को 2025 से 2031 तक कुल 6 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना को उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सबसे बड़ी पहलों में से एक माना जा रहा है। यदि यह परियोजना प्रभावी ढंग से लागू होती है, तो आने वाले वर्षों में प्रदेशवासियों को प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है।


