गंगोली ग्राम पंचायत में वोटर फार्म संकट, वोट कटने के आरोप

0
40

करणी सेना का आरोप— बीजेपी के कोर वोटरों के नाम काटे गए, डीएम ने लिया संज्ञान

फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत गंगोली में मतदाता सूची से जुड़े मामलों ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक तूल पकड़ लिया है। जहां एक ओर SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) और नए मतदाता फार्म-6 पिछले छह दिनों से उपलब्ध न होने का मामला सामने आया है, वहीं अब बड़े पैमाने पर वोट काटे जाने के आरोप भी लगाए गए है।
करणी सेना के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि जब उन्होंने बीएलओ उमेश सिंह से बात की, तो उन्होंने साफ कहा कि 6–7 दिनों से उनके पास कोई भी फार्म उपलब्ध नहीं है।
इसके विपरीत लेखपाल हिमांशु गुप्ता का दावा है कि सभी फार्म बीएलओ को दे दिए गए हैं।
इन विरोधाभासी बयानों से ग्रामीणों में भारी भ्रम और आक्रोश व्याप्त है।
मोहन सिंह ने बताया कि जब उन्होंने पंचायत सहायक सूरज से बातचीत की, तो उन्हें जानकारी दी गई कि ग्राम पंचायत में 399 मतदाताओं के वोट काटे गए हैं, जिनमें मृत मतदाता और जिनकी बेटियों की शादी हो चुकी है, उनके नाम शामिल बताए गए हैं।
करणी सेना जिलाध्यक्ष मोहन सिंह ने आरोप लगाया कि लेखपाल हिमांशु गुप्ता द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कोर वोटरों के नाम जानबूझकर काटे जा रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ गंभीर छेड़छाड़ बताया।
मोहन सिंह के अनुसार मामले की शिकायत के लिए उन्होंने उप जिलाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन
कल भी फोन नहीं उठाया गया,आज दोबारा फोन करने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
इससे प्रशासन की उदासीनता सामने आई है।
मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने प्रकरण का संज्ञान ले लिया है। प्रशासनिक स्तर पर जांच की बात कही जा रही है और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब किए जाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here