26 C
Lucknow
Monday, April 13, 2026

डायट रजलामई में क्राफ्ट प्रदर्शनी में शिक्षकों की रचनात्मकता चमकी

Must read

शमसाबाद: डायट रजलामई (DIET Rajlamai) में आयोजित कला क्राफ्ट प्रदर्शनी में शिक्षकों (Teachers) ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। विभिन्न शिक्षकों ने हस्तशिल्प, शिक्षण-सामग्री, मॉडल, चार्ट और नवाचारयुक्त प्रयोगों के स्टॉल लगाकर शिक्षा में नवाचार की मिसाल पेश की। प्रदर्शनी में मूल्यांकन समिति के सदस्यों ने प्रत्येक स्टॉल का बारीकी से निरीक्षण किया।

डाइट प्रचार अनुपम अवस्थी और सभी स्टालों का मूल्यांकन करते हुए शिक्षकों की मेहनत और कौशल की सराहना की। कार्यक्रम का सफल आयोजन बनाने में प्रवक्ता रुचि गंगवार और डॉक्टर अर्चना वर्मा द्वारा नोडल प्रभारी के रूप में कार्य किया गया प्रदर्शनी में सभी स्तर का मूल्यांकन करने हेतु समिति के सदस्य माध्यमिक स्तर से सुधीर पाल महात्मा गांधी इंटर कॉलेज राजे पुर संतोष कुमार सरोज मोहन लालशुक्ला इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद एवं शिवाजी सर्वोदय इंटर कॉलेज पिपरगांव के द्वारा किया गया।

जिसमें प्राथमिक स्तर पर शिवांगी अग्निहोत्री प्राथमिक विद्यालय नगला कलार द्वारा प्रथम स्थान उच्च प्राथमिक स्तर पर अर्चना सहायक अध्यापक उत्तर माध्यमिक विद्यालय कुबेरपुर द्वारा प्रथम स्थान आरपी राजेंद्र पवन कुमार द्वारा प्रथम स्थान एवं डाइट स्तर पर डॉक्टर अर्चना वर्मा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया कार्यक्रम में प्रवक्ता प्रवाह डॉ निधि डॉक्टर अनिल कुमार मनोज कुमार कमल कुमार एवं राजेश यादव मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article