गाजियाबाद पुलिस की बड़ी तलाश शुरू
मेरठ| किठौर थाना क्षेत्र का राधना जो कभी अवैध तमंचों के लिए कुख्यात था अब नशीले कफ सिरप की तस्करी के नए गढ़ के रूप में सामने आया है। इसी गांव का आसिफ, जो कभी कैंटर चलाता था, आज दुबई ऑस्ट्रेलिया फ्रांस तक फैले होटल और ट्रांसपोर्ट साम्राज्य का मालिक बन चुका है। लेकिन ग्लैमर के पीछे छिपा है कफ सिरप तस्करी का काला कारोबार, जिसकी तलाश में अब गाजियाबाद पुलिस सरगर्मी से जुट गई है।ग्रामीणों के मुताबिक, आसिफ पिछले पांच साल से खाड़ी देशों में नशीले कफ सिरप की तस्करी कर रहा है। नदीम नाम के सप्लायर की गिरफ्तारी के बाद पूरा अवैध नेटवर्क उसने अपने हाथ में ले लिया। नदीम की पैरवी करने वाली अधिवक्ता से शादी, पहली पत्नी की संदिग्ध मौत और दुबई जाकर अचानक करोड़ों का मालिक बन जाना आसिफ की जिंदगी अपराध के साये में लिपटी कहानी बयां करती है।2020 में दुबई जाकर आसिफ ने दो होटल लीज पर लिए और ट्रांसपोर्ट के नाम पर कफ सिरप का अवैध धंधा तेज कर दिया। आज उसके दुबई, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और कोलकाता में होटल और बार चालू हैं। ग्रामीण बताते हैं आठ साल में आठ दस हज़ार करोड़ का मालिक… इतना तेज उड़ान किसी सीधी कमाई से नहीं हो सकती।आसिफ सात महीने पहले गांव आया था और कुछ दिनों बाद अचानक गायब हो गया। गांव में उसका मकान ताला बंद पड़ा है। दो भाई कैंटर चालक, एक भाई होटल संचालक और एक मानसिक रूप से कमजोर लेकिन आसिफ की लाइफस्टाइल बाकी सबसे बिल्कुल अलग और संदिग्ध है।इसी बीच SSP डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि अब तक गाजियाबाद या किसी अन्य जिले की पुलिस ने आसिफ के बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं ली है। लेकिन नशीले कफ सिरप की तस्करी के ताजा मामले ने आसिफ की तलाश तेज कर दी है।राधना गांव तमंचों के बाद अब कफ सिरप तस्करी से बदनाम।गांव का नाम अब दुबई तक पहुंच गया है… और वजह है अपराध की फिसलन भरी दौड़, जिसका चेहरा है आसिफ।





