24 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

Must read

मुंबई: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर (Dhurandhar) शुक्रवार को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका कर चुकी है। sacnilk.com के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले ही दिन 27 करोड़ रुपये की कमाई की, जो रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। रिलीज के बाद से फिल्म का कुल कलेक्शन 35.72 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से फिल्म को मिले सकारात्मक रिस्पॉन्स ने इसकी रफ्तार और तेज कर दी है।

रणवीर सिंह की ओपनिंग कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर ने उनके सभी पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। दूसरे नंबर पर आती है साल 2018 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’, जिसने पहले दिन 24 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म में रणवीर का अलाउद्दीन खिलजी का किरदार आज भी उनके करियर की सबसे सफल भूमिकाओं में गिना जाता है।

तीसरे स्थान पर आती है रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’, जिसने पहले दिन 20.72 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म 2018 की सबसे बड़ी मसाला एंटरटेनर फिल्मों में से एक रही थी। चौथे नंबर पर है जोया अख्तर की बहुचर्चित फिल्म ‘गली बॉय’, जिसने पहले दिन 19.40 करोड़ का बिज़नेस किया था। इस फिल्म ने कुल 76 अवॉर्ड्स जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई थी।

पांचवें स्थान पर आती है साल 2014 की फिल्म ‘गुंडे’, जिसमें रणवीर ने अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया था। फिल्म ने पहले ही दिन 16.10 करोड़ रुपये की मजबूत ओपनिंग दर्ज की थी। उस समय यह रणवीर के करियर की सबसे तेजी से कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।

रणवीर सिंह के लगातार बढ़ते बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड यह साबित करते हैं कि वे आज बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद और बैंकएबल सितारों में शामिल हो चुके हैं। अब देखने वाली बात यह है कि शानदार शुरुआत कर चुकी ‘धुरंधर’ आने वाले दिनों में और कितने नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article