फर्रुखाबाद। गीता जयंती के उपलक्ष में गीता न्यास ट्रस्ट की पहल पर विभिन्न संस्थाओं विद्यालयों सरकारी संस्थाओं व प्राइवेट संस्थानों के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं के लोगों ने विशाल मानव श्रृंखला बनाई मानव श्रृंखला में शामिल लोगों का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। मानव श्रृंखला में शामिल प्रतिनिधि अपने हाथों में गीता के संदेशों से लिखी पट्टियां ले रहे तथा जगह-जगह पर गीता के संदेशों का प्रचार करके गीता का अध्ययन और आचरण का आवाहन किया।
सरकारी बगैर सरकारी संस्थाओं और विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । सुबह ब्रह्म दत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में श्रृंखला बनाई गई जिसमें अधिकारियों का जन्म प्रतिनिधियों की भागीदारी रही वहां से कम शुरू हुआ तो फतेहगढ़ नगर होते हुए भोलेपुर, बढ़पुर के बाद नगर के नेहरू रोड पर यात्रा का सफल आयोजन हुआ जिसमें भारतीय जनता महिला मोर्चा, संस्कार भारती, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच, समेत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। वहीं। विभिन्न विद्यालयों में बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाई और गीता के संदेशों को ग्रहण करने की शपथ ली। रस्तोगी इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, भारतीय महाविद्यालय, बद्री विशाल डिग्री कॉलेज, एनकेपी डिग्री कॉलेज, महिला महा विद्यालय, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कनौडिया बालिका इंटर कॉलेज, साथ साथ सभी कॉलेज व विद्यालयों में मानव श्रृंखला बनाई गई। पूरे शहर में गीता जयंती की धूम देखी जाती रही नेहरू रोड पर श्रद्धा रानी स्मृति संस्थान की ओर से अध्यक्ष संजय गर्ग व उनकी टीम ने यात्रा में शामिल परिस्थितियों का तुलसी का पौधा देकर स्वागत किया। चौक पर अनुराग अग्रवाल ने अपने संस्थान के सामने स्वागत किया किसी तरीके से सारे शहर में मानव श्रृंखला में शामिल लोगों का अभिनंदन होता रहा। इसके अलावा अन्य भी आयोजन होंगे कुल मिलाकर गीता जयंती पूरी धूमधाम के साथ मनाई गई।
उधर गीता न्यास के जिला अध्यक्ष राम जी वाजपेई ने बताया कि उन्होंने बताया कि मानव श्रृंखला बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी सहयोग भी रहा। इसके अलावा समाज में कार्यरत विभिन्न सामाजिक साहित्यिक एवं आध्यात्मिक संस्थाएं भी सहयोग किया।उन्होंने उम्मीद जताई की ऐतिहासिक मानव श्रृंखला के बाद लोग गीता का अध्ययन करेंगे।
उन्होंने कहा कि गीता हमारे आचरण का ग्रंथ है व भारतीय संस्कृति का आचरण ग्रंथ है इसलिए सभी लोगों को गीता का नियमित पाठ करना चाहिए जिससे मानसिक शांति मिलती है और आध्यात्मिक ज्ञान में बढ़ोतरी होती है जो जीवन को सफल बनाती है। संयोजक संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि यह आयोजन हमारे ऐतिहासिक ग्रंथ गीता का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने और घर-घर तक गीता के संदेशों को पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर किया गया उसी के क्रम में जिले भर में मानव श्रृंखला बनाने का आवाहन किया गया था जिसमें अभूतपूर्व सफलता मिली है उन्होंने भागीदारी करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया और प्रतिदिन गीता का अध्ययन करने का आह्वान किया।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से व्यापार फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, संस्कार भारती के अरविंद दीक्षित, रोहित शर्मा श्वेता दुबे सुदेश दुबे प्रीति तिवारी, सहित सैकड़ो की तादाद में लोगों ने मानव श्रृंखला बनाई और श्रृंखला में भागीदारी करने वालों का उत्साह वर्धन किया। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम रहे।




